कांगड़ा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये

शिमला/कांगड़ा, 19 अगस्त (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। इसमें जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप रात 9:28 बजे आया और इसका केन्द्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। जिले में तीन बार इसके झटके महसूस किये गये, जिससे कई निवासी घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि कम तीव्रता के कारण ज्यादातर लोग झटकों को महसूस नहीं कर पाये।

कांगड़ा जिला जोन-5 में आता है जो सर्वाधिक भूकंपीय जोखिम वाली श्रेणी है। यह बार-बार आने वाले झटकों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। इस क्षेत्र में भूकंपों का एक दुखद इतिहास रहा है। 1905 के विनाशकारी कांगड़ा भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली थी और उसमें बड़ी संख्या में मवेशी मारे गये थे और लगभग 30,000 घर जमीेंदोज हुये थे।

अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है क्योंकि जिला भारी बारिश और भूकंपीय गतिविधियों से जुड़ी प्राकृतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

Next Post

छह माह से वेतन न मिलने पर ड्राइवर ने की आत्महत्या

Tue Aug 19 , 2025
इंदौर: वेतन न मिलने से परेशान एक डिलीवरी कंपनी के ड्राइवर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. करीब छह माह से सैलरी रुकी हुई थी, जिससे वह आर्थिक संकट से जूझ रहा था. मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.सोमवार देर रात घटना […]

You May Like