शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन जब्त

जबलपुर: जिले की जबलपुर तहसील के ग्राम घुंसौर में निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर मिट्टी निकालने और सड़क बनाने के मामले में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्यवाही की। नायब तहसीलदार रविन्द्र पटेल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में करीब 8,600 वर्गफुट शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया और मिट्टी निकालने में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को जब्त कर तिलवारा थाना के सुपुर्द किया गया।
ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
ग्रामीणों की ओर से मिली शिकायत में कहा गया कि जेएमडी एंटरप्राइजेज एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ग्राम घुंसौर के खसरा नंबर 22 और 24 की शासकीय भूमि पर कब्जा कर मिट्टी निकालना शुरू कर दिया था। साथ ही, कंपनी के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को डराकर-धमकाकर आम रास्ता बंद कर जबरन सड़क बनाई।
सतई आदिवासी की भूमि पर भी अवैध कब्जा
जाँच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने सतई आदिवासी पिता शिवराज गोंड की निजी भूमि पर भी कब्जा कर गेट लगा दिया था। नायब तहसीलदार ने बताया कि इस भूमि पर गेट लगाने का कंपनी को कोई अधिकार नहीं था।
वैधानिक कार्रवाई जारी
नायब तहसीलदार रविन्द्र पटेल ने बताया कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर मिट्टी निकालने और सड़क बनाने के इस मामले में वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। अवैध कब्जा मुक्त कराने की इस कार्रवाई से ग्रामवासियों को न्याय और राहत मिली है।

Next Post

श्री पीताम्बरा पीठ के निर्माणाधीन पिलर गिरने के मामले में 4 सदस्यीय जांच दल गठित

Fri Nov 21 , 2025
दतिया: श्री पीताम्बरा पीठ के निर्माणाधीन पिलर गिरने के मामले में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने 4 सदस्यीय जांच दल गठित किया है। एसडीएम संतोष तिवारी, लोनिवि के ईई आदित्य सोनी, सीएमओ नपा नागेंद्र सिंह और फायर सेफ्टी ऑफिसर धर्मेंद्र धाकड़ को जांच सौंपी गई है। गुणवत्ता, तकनीकी, सुरक्षा मानकों की […]

You May Like