कोरियाई प्रधानमंत्री ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में उन्हें पुनः बहाल करने पर न्यायालय को दिया धन्यवाद

कोरियाई प्रधानमंत्री ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में उन्हें पुनः बहाल करने पर न्यायालय को दिया धन्यवाद

सोल, 24 मार्च (वार्ता) दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू ने उन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में बहाल करने के लिए संवैधानिक न्यायालय को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

इससे पहले दिन में, दक्षिण कोरियाई संवैधानिक न्यायालय ने हान के महाभियोग को खारिज कर दिया, जिसका अर्थ है कि उन्हें तुरंत कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में बहाल किया जाएगा।

श्री हान ने एक बयान में कहा, “आज सुबह, मैं संवैधानिक न्यायालय के निर्णय के अनुसार अपने कर्तव्यों पर लौट आया। मैं संवैधानिक न्यायालय को उसके निर्णय के लिए धन्यवाद देता हूं।’

कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति प्रशासन ने भी संवैधानिक न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया, जिसमें राष्ट्रीय सभा पर सरकारी अधिकारियों पर महाभियोग चलाकर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया।

कार्यालय ने कहा, ‘आज का निर्णय इस बात की पुष्टि करता है कि राष्ट्रीय सभा पर अत्यधिक महाभियोग चलाना एक लापरवाह और दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक हमला है।’

राष्ट्रपति कार्यालय ने यह भी उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के पद पर लौटने का मतलब देश के शासन का सामान्यीकरण होगा।

Next Post

ट्रम्प से निपटने के लिए कनाडा ने समय से पहले चुनाव की घोषणा की

Mon Mar 24 , 2025
ओटावा, 24 मार्च (वार्ता) कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार को 28 अप्रैल को समय से पहले चुनाव की घोषणा की, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ लगाने और विलय की धमकियों का मुकाबला करने का संकल्प लिया। लिबरल लीडरशिप रेस जीतने के बाद 14 मार्च को […]

You May Like