इंदौर: लव जिहाद और फंडिंग से जुड़े दो मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस पार्षद अनवर डकैत की पुलिस रिमांड को अदालत ने बढ़ा दिया है. वहीं, उसकी बेटी आयशा को भी जेल से तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर लाया गया है.बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया कि पुलिस अब पिता और बेटी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी.
जांच में सामने आया है कि अनवर ने निजामुद्दीन नाम से ली गई सिम कार्ड का इस्तेमाल कर बेटी से संपर्क साधा था. सूत्रों के मुताबिक, आयशा ने नेपाल में अनवर के ठहरने के लिए होटल का बिल चुकाया था. यह भुगतान सीधे नहीं, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति के जरिए होटल के खाते में ट्रांसफर करवाया था. पुलिस अब इस लेन-देन की पूरी कड़ी खंगाल रही है.
