लंबे समय बाद सारंगपुर अस्पताल को मिले सर्जन और विशेषज्ञ

सारंगपुर: सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के मोर्चे पर राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सारंगपुर सिविल अस्पताल में आखिरकार विशेषज्ञ सेवाओं की शुरुआत हो गई है.राज्य मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समक्ष मांगे रखे जाने के बाद दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति संपन्न हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसरण में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जय सिंह बघेल तथा जनरल सर्जन डॉ. अंकुश दिशवाल ने सारंगपुर सिविल अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर सेवाएँ शुरू कर दी हैं.

इनके आने से अब फैक्कर, जोड़ों के रोग, हर्निया, पित्त पथरी, सीजर सहित कई जटिल शल्य-चिकित्सा संबंधी उपचारसारंगपुर में ही उपलब्ध हो सकेंगे. गौरतलब है कि डॉ. गौतम टेटवाल ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को भेजे गए पत्रों में सारंगपुर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, कमजोर चिकित्सा संरचना तथा मरीजों के लगातार बाहर रेफर होने की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई थी.

उन्होंने अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 150 बिस्तर करने, डायलिसिस मशीन, ट्रॉमा यूनिट, आधुनिक ओटी तथा अन्य संसाधनों की मांग भी प्रमुखता से उठाई थी. इसी सतत जनप्रतिनिधित्व और सक्रिय प्रयासों का यह प्रत्यक्ष परिणाम है कि अस्पताल को विशेषज्ञ चिकित्सकों की पहली नियुक्ति प्राप्त हुई है. स्थानीय नागरिकों, व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया है.

Next Post

गीता भवन' में समायेगा ब्यावरा का खण्डहर ऑडिटोरियम

Thu Dec 4 , 2025
गोविंद बड़ोने ब्यावरा: नगरपालिका अपने पांच साल पुराने अपूर्ण ऑडिटोरियम भवन को प्रस्तावित गीता भवन में समा देने की कार्ययोजना बना रही है. नपा ऐसा कर नगर को मिलने वाली दो उपलब्धियों को एक में बदलना चाहती है. नपा सूत्रों का कहना है कि ऐसा कर नया गीता भवन के […]

You May Like