सेवा भारती के पदाधिकारियों ने किया ग्रामोदय कला दीर्घा का अवलोकन

सतना/चित्रकूट। गत दिवस महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस स्थित कला दीर्घा में भारत रत्न राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख के व्यक्तित्व और कृतित्व पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन सेवा भारती के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर सेवा भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विजय पुराणिक, कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री गजेन्द्र , महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री आत्माराम आदि मौजूद रहे। डॉ राकेश कुमार ने कला दीर्घा प्रदर्शनी के उद्देश्य और संरचना पर प्रकाश डाला। गुरु प्रकाश शुक्ल और सुशील मिश्रा ने ग्रामोदय परिवार की ओर से स्वागत किया।

Next Post

अज्ञात वाहन चालक ने रौंदा, जीजा-साली की मौत

Thu Dec 11 , 2025
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत गुरु पिपरिया के पास अज्ञात वाहन ने मोटर सायकिल में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई। एक महिला घायल है। जानकारी के मुताबिक बेलखेड़ा झलोन गांव का रहने वाला चंदन सिंह ठाकुर 28 वर्षीय अपनी पत्नी प्रीति बाई 25 वर्षीय, साली सेवती […]

You May Like