अज्ञात वाहन चालक ने रौंदा, जीजा-साली की मौत

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत गुरु पिपरिया के पास अज्ञात वाहन ने मोटर सायकिल में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साली की मौत हो गई। एक महिला घायल है।

जानकारी के मुताबिक बेलखेड़ा झलोन गांव का रहने वाला चंदन सिंह ठाकुर 28 वर्षीय अपनी पत्नी प्रीति बाई 25 वर्षीय, साली सेवती बाई 20 वर्षीय को बाइक में बैठाकर जबलपुर इलाज इलाज के लिए आ रहा था। ग्राम गुरु पिपरिया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में वे इधर उधर उछल कर गिर गए। जीजा साली को अज्ञात वाहन रौंदता हुआ आगे बढ़ गया और उनकी मौत हो गई।

Next Post

5 हजार रिश्वत लेते एडीएम का स्टेनो गिरफ्तार

Thu Dec 11 , 2025
शिवपुरी। कलेक्ट्रेट परिसर में आज लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एडीएम कार्यालय के स्टेनो मोनू शर्मा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। स्टेनो जमीन की नाम दुरुस्ती के नाम पर यह रिश्वत मांग रहा था। श्रीपुर चक्क गांव के […]

You May Like