शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चला रहा नाबालिग चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।यह घटना बड़ेरा गांव के पुलिया धार मजरा में हुई।
हरगोविंद प्रजापति ने बताया कि मुकेश प्रजापति की 7 वर्षीय बेटी माधवी उर्फ कल्ली प्रजापति सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर बच्ची से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर को करीब 14 से 15 साल का एक नाबालिग चला रहा था। घटना के तुरंत बाद वह ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।
