साय की उपस्थति में नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रायपुर, 27 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में गुरुवार को नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई।

महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे।

शपथ ग्रहण उपरांत महापौर चौबे ने मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव और श्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, पूर्व महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

 

Next Post

अवैध तरीके से यात्रा करने वालों से रेलवे ने वसूला एक लाख रुपए से अधिक का राजस्व

Thu Feb 27 , 2025
भोपाल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन पर आज रेलवे के टिकट चेकिंग दल ने अनुचित तरीके से यात्रा करने के 218 मामले पकड़ कर एक लाख 21 हजार से अधिक राशि का राजस्व अर्जित किया है। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे […]

You May Like