मंथर गति से चल रहा एनएच-39 सड़क का कार्य

जियावन के बीच करथुआ, झोखो घाट कटिंग का कार्य कई महीनों, कार्य में नही दिख रही खास प्रगति

सिंगरौली : नेशनल हाइवे 39 सीधी सिंगरौली सड़क के घाट कटिंग सहित अन्य कार्य मंथर गति से चल रहा है। एनएच-39 का कार्य पिछले 13 वर्षो से चल रहा है। फिर भी सड़क का कार्य पूर्ण होने का नाम नही ले रहा है।गौरतलब है कि सीधी सिंगरौली नेशनल हाइवे 39 निर्माणाधीन का कार्य पिछले 13 वर्षो से चल रहा है। किन्तु 13 वर्षो में 85 किलोमीटर लम्बाई की सड़क का कार्य पूर्ण नही हो पाया। जिसको लेकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की लगातार किरकिरी हो रही है।

विपक्षी दल सरकार को घेरते हुए तीखा हमला करते हुए कोई कोरकसर नही छोड़ रहे है। आलम यह है कि यूपी की सीमावर्ती खनहना से लेकर सीधी के सीमावर्ती गोपद पुल तक सड़क के कार्य को ठेकेदार पूर्ण नही कर पाया। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि जो सरकार 13 वर्षो में करीव 85 किलोमीटर की लम्बाई की सड़क नही बना पाई । तो अन्य बड़े कार्यो को कैसे पूरा करेगी इसी से अन्दाजा लगाया जा सकता है। यह भी विपक्षी दलो का आरोप है कि प्रदेश सरकार एनएच-39 सीधी-सिंगरौली के मार्ग को पूरा कराने में कोई विशेष दिलचस्पी नही दिखा रही है और किस मुहूर्त मेें सड़क का दो-दो बार भूमि पूजन हुआ।

लगता है कि उस दौरान मुहूर्त नही देखा है कि उसी का नतीजा है कि 13 वर्षो से सड़क निर्माणाधीन है। इधर क्रियान्वयन एजेन्सी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये जा रहे। एमपीआरडीसी के अधिकारियों के लापरवाही का खामियाजा सीधी-सिंगरौली वासियों को भुगतना पड़ रहा। आरोपी अभी लग रहा है कि एमपीआरडीसी के अधिकारियों द्वारा सही तरीके से सड़क कार्य की मॉनिटरिंग नहीं की गई लिहाजा गैमन इंडिया एवं संविदा कंपनी टेक्निकल यूनिक कार्य छोड़कर ना भागती और इसमें कहीं ना कहीं एमपीआरडीसी के अधिकारियों की घोर लापरवाही का नतीजा है और इस लापरवाही से सबसे बड़ा नुकसान सिंगरौली वासियों को हुआ है । कछुए की गति से चल रहे सड़क कार्य में अभी भी भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार कोई विशेष रूचि नहीं ले रही है और नहीं एमपीआरडीसी के अधिकारी विशेष दिलचस्पी दिखा रहे है। फिलहाल सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 का कार्य कब पूर्ण होगा । एमपीआरडीसी के अधिकारी अब जवाब देने से कतराने लगे है।
घाट कटिंग कार्य में नहीं दिखाई दे रही प्रगति
दरअसल देवसर के आगे करथुआ-भर्रा के बीच तथा करथुआ-झोंकों के मध्य कई जगह हाथ कटिंग का कार्य मंथर गति से संविदाकार द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि वर्तमान संविदाकार मशीनरी पार्ट्स का इस्तेमाल काम कर रहा है। जिसके कारण घाट कटिंग का कार्य काफी मंथर गति से किया जा रहा है। यदि मशीनों की संख्या बढ़ा दे तो कुछ महीनों में किसी तरह घाट कटिंग का कार्य पूर्ण हो सकता है। लेकिन एमपीआरडीसी का अमला भी संविदाकार पर दबाव नहीं बन पा रहा है। इसके पीछे कारण क्या है एमपीआरडीसी के अधिकारी एवं संविदाकार ही बता पाएंगे।
सड़क कार्य पूर्ण करने मिली तारीख पर तारीख सीधी
सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 के कार्य को पूर्ण करने के लिए वर्ष 2016-17 से लेकर अब तक 10 से 15 बार एमपीआरडीसी के अधिकारियों से लेकर सत्ताधारी नेताओं के द्वारा तारीख पर तारीख दी जा चुकी है। सड़क कर पूर्ण करने करने का दावा एमपीआरडीसी के अधिकारियों के अलावा उपमुख्यमंत्री, सांसद, कलेक्टर समेत और राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली के अधिकारियों के द्वारा कई बार आश्वासन दिया जा चुका है और बकायदे महीने की तारीख भी फिक्स कर डेड लाईन तय कर दिये जा रहे थे। इसके बावजूद सड़क जाकर पूर्ण नहीं हो पाया वही गोपद नदी पर टू-लेन की पुल बनी है और दूसरे टू- लेन की पुल का भी श्री गणेश भी नहीं हुआ है ऐसे गोपट पुल का टू-लेन का कार्य कब शुरू होकर पूर्ण होगा। इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Next Post

यातायात चौकी झोखो नाका पर नही लगा है सीसीटीव्ही कैमरा

Thu Feb 13 , 2025
रेत एवं कोयला चोरी करने वाले वाहनों को रोकने-टोकने में दिक्कत सिंगरौली:विधानसभा एवं लोकसभा के वक्त यातायात चौकी झोखो में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीव्ही कैमरे लगाये गये थे। लेकिन चुनाव सम्पन्न होते ही चौकी के नाका पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों को हटा दिया गया। ऐसे में रेत एवं कोयला […]

You May Like