अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा का होली गीत “होली पे चले गोली” रिलीज

मुंबई, 21 फरवरी (वार्ता) भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह और बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा का होली गीत “होली पे चले गोली” रिलीज हो गया है। यह गीत बिलीव म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। गीत में रंग, उत्सव और धमाकेदार संगीत का ऐसा संगम है, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।वीडियो में अक्षरा सिंह और वरुण शर्मा की शरारत भरी होली और दमदार नृत्य प्रस्तुति खास आकर्षण बनी हुई है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।इस गाने का संगीत विक्रम मॉन्ट्रोस ने तैयार किया है, जबकि इसे अभि दत्त, दीपाली साथे और विक्रम मॉन्ट्रोस ने स्वर दिया है। अज़ीम शिराज़ी के लिखे बोल और ऊर्जावान संगीत संयोजन ने इस गीत को इस वर्ष के होली उत्सव का प्रमुख आकर्षण बना दिया है।
इस गाने के निर्माण वर्षा कुकरेजा और सूरज सिंह ने किया है, सह-निर्माता मिखिल चंदिरमानी हैं, कार्यकारी निर्माता जहान बत्रा, लेखा प्रमुख समीर उत्तेकर तथा लॉजिस्टिक्स सहयोगी प्रफुल ठवाले हैं।

गाने के रिलीज को लेकर अक्षरा सिंह बेहद उत्साहित नजर आई और उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम के जरिये गाने को लेकर अपनी प्रतिकिया भी दी। गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने उत्साह जताते हुए कहा कि इस साल की होली का सबसे बड़ा धमाका दर्शकों के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि इस गीत में रंगों की मस्ती, दमदार अंदाज़ और जबरदस्त ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस खास होली धमाके का इंतजार करें और इसे मिस न करें।

Next Post

नूतन पहली मिस इंडिया थी जिसने फिल्मों में काम किया

Sat Feb 21 , 2026
..पुण्यतिथि 21 फरवरी के अवसर पर .. मुंबई, 21 फरवरी (वार्ता) आज के दौर में जहां मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली सुंदरियों को फिल्मों में काम करने का मौका आसानी से मिल जाता है, वहीं नूतन को फिल्मों में काम पाने के लिये कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। 04 […]

You May Like