जनता भाजपा पर भरोसा करती है, इस भरोसे को हमें बनाए रखना है: उपमुख्यमंत्री

रीवा। भारतीय जनता पार्टी रीवा जिले का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के शनिवार को समदडिय़ा गोल्ड आयोजित हुआ.

प्रदेश जिला पदाधिकारी विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर प्रदेश जिला स्तरीय पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री अपेक्षित किए गए हैं. उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता द्वारा सरकारी योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी का कार्यक्रम स्थल पर उद्घाटन किया. उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमने प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर लाकर विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया है. एक दौर था जब मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के कलंकसे ग्रसित था हमारी विकास दर निचले पायदान पर थे प्रदेश के गांव अंधेरे में डूबे थे सडक़ों के स्थान पर गड्ढे ही गड्ढे थे ना बिजली थी ना सडक़े थी और प्रदेश की युवाओं का भविष्य भी चौपट हो रहा था. भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है और विकास के लिए कभी भी पैसे की कमी नहीं आई श्री शुक्लने कहा कि आज हमारी सरकार ने वह काम किया है जिनको लोग असंभव मानते थे. उन्होने कहा कि जनता भाजपा पर भरोसा करती है, इस भरोसे को हमने बनाए रखा. प्रशिक्षण को संभाग प्रभारी विजय दुबे, सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने सम्बोधित किया.

Next Post

रेमो डिसूजा की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैँ वरुण धवन

Sun May 17 , 2026
मुंबई, 17 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार वरुण धवन एक बार फिर निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैँ। चर्चा है कि वरुण और रेमो दोनों एक नई फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं, जिसकी संभावित रिलीज अगले वर्ष मार्च में हो सकती है। हालांकि […]

You May Like