रेमो डिसूजा की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैँ वरुण धवन

मुंबई, 17 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार वरुण धवन एक बार फिर निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैँ। चर्चा है कि वरुण और रेमो दोनों एक नई फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं, जिसकी संभावित रिलीज अगले वर्ष मार्च में हो सकती है। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म को लेकर फिल्मी गलियारों में लगातार चर्चा बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, इस आगामी फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ, वरुण धवन के अपोजिट मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। यदि यह कास्टिंग फाइनल होती है तो यह पहली बार होगा जब वरुण धवन और कैटरीना कैफ बड़े पर्दे पर एक प्रमुख जोड़ी के रूप में साथ दिखाई देंगे। दोनों सितारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक बड़े पैमाने पर बनाई जा रही एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट होगी, जिसमें डांस, ड्रामा और एक्शन का मिश्रण देखने को मिल सकता है।

वरुण धवन और रेमो डिसूजा की यह साझेदारी नई नहीं है। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में साथ काम किया है।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यदि यह प्रोजेक्ट तय समय पर आगे बढ़ता है, तो यह अगले साल की बड़ी रिलीज़ में से एक हो सकती है। वरुण धवन की लोकप्रियता और रेमो डिसूजा की निर्देशन शैली के साथ यदि कैटरीना कैफ की मौजूदगी जुड़ती है, तो यह फिल्म दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित हो सकती है।

 

Next Post

संघर्ष से सफलता तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री हैं नुसरत भरुचा

Sun May 17 , 2026
मुंबई, 17 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने अपनी दमदार अदाकारी, अलग किरदारों और मेहनत के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है।नुसरत भरुचा का जन्म 17 मई 1985 को मुंबई में एक बोहरा परिवार में हुआ है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से पूरी की। अभिनय के […]

You May Like