ट्रेन में महिला का मंगलसूत्र चुराने वाली गुजरात की युवती गिरफ्तार

इंदौर: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय महिला यात्री के गले से सोने का मंगलसूत्र चुराने वाली गुजरात की 19 वर्षीय युवती को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 68 हजार रुपए कीमत का 4.410 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है.घटना 15 अक्टूबर की है, शाजापुर की रहने वाली महिला अपने परिजनों के साथ उज्जैन से शुजालपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी. प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर कामाख्या वीकली एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ते समय किसी ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया.

शिकायत पर उज्जैन जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज की जांच और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 8 के नागदा साइड आउटर क्षेत्र में घेराबंदी कर 19 वर्षीय पायल उर्फ झिंग्गो बंजारा को पकड़ा. पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल किया. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र बरामद कर लिया. आरोपी पायल उर्फ झिंग्गो बंजारा पति लक्की बंजारा, गुजरात के अहमदाबाद जिले के साबरमती थाना क्षेत्र में नदी किनारे झुग्गी बस्ती की रहने वाली है. अब पुलिस आरीपी युवती से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है.

Next Post

बढ़ती वाहन संख्या के कारण नाकाफी साबित हो रही ट्रैफिक व्यवस्था

Mon Oct 19 , 2026
इंदौर: शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या के मुकाबले यातायात व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है. कई प्रमुख मार्गों पर जाम के हालात बन रहे हैं. अब इस समस्या का असर संजय सेतु और जीवन सेतु चौराहा पर भी देखने को मिल रहा है.शहर में फ्लाईओवर बनने के बावजूद यातायात […]

You May Like