सड़क किनारे मिले संदिग्ध बैगों में 2.83 करोड़ की गड्डियां

इंदौर: सांवेर-उज्जैन रोड पर गुरुवार सड़क किनारे मिले तीन लावारिस बैगों से करीब 2 करोड़ 83 लाख रुपए की 566 गड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया. शुरुआती जांच में गड्डियों के ऊपर असली नोट और अंदर नकली नोट व रंगीन कागज मिलने से पुलिस असली-नकली के उलझन में फंस गई है. फिलहाल पूरे मामले की पुष्टि के लिए नोटों को विशेषज्ञ जांच के लिए भेजा है.

एडिशनल एसपी महू रूपेश द्विवेदी का कहना है कि एक किसान ने सुबह करीब 10 बजे बैग पड़े होने की सूचना दी थी. प्रारंभिक जांच में कुछ नोट असली और कई संदिग्ध पाए गए हैं, जिससे मामला जटिल हो गया है. मामले में सांवेर थाना प्रभारी गिरजाशंकर महोबिया ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर स्वयं पहुंचे. बैग खोलने पर बड़ी मात्रा में नोटों की गड्डियां मिलीं, लेकिन जांच में सामने आया कि कई गड्डियों के बीच कागज भरे हुए हैं.

गिनती में 566 गड्डियां सामने आईं, जिनकी अनुमानित राशि 2.83 करोड़ रुपए बताई जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ी. इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. साथ ही नोटों की वास्तविकता स्पष्ट करने के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिसके बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी.

Next Post

भोजन में कीड़े, जूस में सिंथेटिक जहर: सागर गैरे और नामी लस्सी एवं जूस सेंटर्स से लिए गए नमूने, थमाया नोटिस

Fri May 8 , 2026
भोपाल। राजधानी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावटी पदार्थों को लेकर कार्रवाई की. जिमसें सागर गैरे के साथ ही शहर में एक दर्जन से अधिक जूस और लस्सी विक्रेताओं के यहां पर औचक निरीक्षण किया. खाद्य विभाग ने सबसे पहले 7 नंबर बस स्टॉप स्थित सागर गैरे आउटलेट पर कार्रवाई […]

You May Like