
टीकमगढ़, जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने आज कहा कि गत दिवस जतारा थाने के मुहारा गांव में अफीम की जो अवैध खेती पकड़ी गई है, उसकी बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा तीन बीघा क्षेत्र में अफीम के 4100 पौधे लगे हुए थे। जिसे पकड़ने में पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं।
