जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत चांदमारी तलैया के पास बदमाशों ने युवक को चाकू से गोद दिया हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह आयुष सिंह पटेल 21 वर्ष निवासी ओमकला मंदिर के पास घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। रात लगभग 2-30 बजे वह एवं उसके मामा का लड़का मनीष सिंह संजय नगर पहाड़ी से ओमकला मंदिर अपने घर आ रहे थे।
चांदमारी तलैया के पास बिट्टू कलार, संदीप चौधरी एवं साहिल वंशकार मिले जो तीनों उससे शराब पीने के 500 रूपये मांगने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो साहिल वंशकार ने उसे पकड़ लिया और बिट्टू कलार एवं संदीप चौधरी ने चाकू से हमलाकर चाकू से हमलाकर दोनों पैर मे चोट पहॅुचा दी, तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
