मृतकों के आश्रित परिवारों को शीघ्र मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

जबलपुर। नगर निगम के मृतक कर्मचारियोंं के आश्रित परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने के संबंध में अजाक्स संघ नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष अमित मेहरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगम अध्यक्ष रिंकू विज एवं निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार से सौजन्य मुलाकात कर लंबे समय से लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताया गया नगर निगम में सेवा के दौरान निधन हुए कर्मचारियों के आश्रित परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। अनुकंपा नियुक्ति शासन की एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी व्यवस्था है, किंतु कई पात्र प्रकरण वर्षों से लंबित होने के कारण परिवारों के सामने जीवन-यापन की कठिन स्थिति उत्पन्न हो गई है।इस विषय को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अत्यंत संवेदनशीलता, गंभीरता एवं मानवीय दृष्टिकोण से सुना और आश्वस्त किया कि पात्र मृतक आश्रित परिवारों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाएगी, ताकि किसी भी परिवार को अनावश्यक भटकना न पड़े। इस मौके पर संघ अध्यक्ष अमित मेहरा, अक्षय करी, गुलशन जबलपुरी, राजेंद्र पटेल, मन्जू पटेल एडवोकेट, दीपक नरसम्मालु, रामू मैया सहित बड़ी संख्या मेें पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने 16 आवासीय परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश रखा बरकरार, 51000 घर खरीदारों को राहत

Thu Feb 5 , 2026
नयी दिल्ली 05 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को 51,000 से अधिक घर खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें सरकारी कंपनी नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) को कर्ज में डूबी रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक लिमिटेड की […]

You May Like