बिहार में बेगूसराय में युवा साथियों से मिलूंगा : राहुल

नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह सोमवार को बिहार के बेगूसराय में युवाओं से मिलेंगे और पलायन तथा बेरोजगारी के विरुद्ध उनके संघर्ष में शामिल होंगे।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया है कि वे बेगूसराय में हो रही इस आंदोलन में सफेद टी-शर्ट पहनकर शामिल हों और सरकार पर पलायन रोकने और उन्हें नौकरी देने की अपनी मांगों के लिए दबाव बनाएं।

श्री गांधी ने कहा,”बिहार के युवा साथियों, मैं सात अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने। लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे।”

उन्होंने कहा,” आप भी सफेद टी शर्ट पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज़ उठाइए -सरकार पर आपके अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए उसे हटाने के लिए। यहां रजिस्टर कर सफेद टी-शर्ट आंदोलन से जुड़िए। आइए, हम मिलकर बिहार को अवसरों वाला राज्य बनाएं।”

Next Post

मैहर में मां शारदा लोक के निर्माण का एलान,10 से अधिक गाय पालने पर 25 हजार 

Sun Apr 6 , 2025
सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैहर में कलेक्ट्रेट भवन का निमार्ण कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसी साल बरगी बांध से मां नर्मदा का जल मैहर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पहुंच जायेगा। हमने सिंचाई के क्षेत्र में तेजी से प्रगति […]

You May Like

मनोरंजन