मुरैना: मुरैना जिले के जौरा स्थित अलापुर सरपंच मंजू यादव के घर बदमाशों ने आज तड़के डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। चार पहिया वाहन से आए हथियारबंद बदमाशों ने बंदूकों की दम पर परिवार को बंधक बनाकर इस डकैती को अंजाम दिया। आरोपी परिवार के लोगों को एक कोने में बैठाने के बाद नकदी और जेवरात समेत ले गए।
डकैती करने आए आरोपियों ने सरपंच और उनके पति को घर के एक कोने में बैठाया, फिर नकदी गहने समेटे। इस दौरान उन्होंने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। सरपंच पति राजकुमार यादव के अनुसार डकैत अपने साथ 40 तोला सोना और लगभग एक करोड़ रुपये की नकदी को समेट कर गए है।
सरपंच पति चार बदमाशों में से एक को पहचानने का दावा कर रहा है, जिसका नाम आसाराम कुशवाहा बताया जा रहा है। सरपंच के घर हुई डकैती की सूचना उनके पति ने पुलिस को दी। वारदात की सूचना मिलते ही जिला एसपी समीर सौरभ सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। सरपंच ने डकैती की शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस सक्रियता से जांच में जुट गई है।
