मैहर जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

मैहर :कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शनिवार शाम जिला अस्पताल मैहर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, अस्पताल प्रभारी डॉ आरएन पाण्डेय सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। कई जगहों पर खामियां पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

प्रसूति वार्ड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भर्ती महिला मरीजों से बातचीत की। इस दौरान एक महिला द्वारा पांचवें बच्चे को जन्म देने की जानकारी मिलने पर उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर असंतोष जताया और इसे सिस्टम की विफलता बताया।कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Next Post

दिन दहाड़े सूने मकान का ताला तोड़ चोरो ने पार किए सोना,चाँदी, नगदी और कपड़े

Sun Apr 26 , 2026
सतना:अमरपाटन थाना क्षेत्र में बीती रात शादी समारोह में शामिल होने के गए परिवार के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल लाखो का समान व नगदी पार कर दी।मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने घर के मैन गेट का ताला तोड़ अंदर घुस कर अलमारी के लाकर को तोड़ […]

You May Like