
यरुशलम, 23 मई (वार्ता) इजरायली वायुसेना ने पिछले 24 घंटों के दौरान समूची गाजा पट्टी में आतंकवादियों के 75 से भी अधिक ठिकानों पर हमला किया है।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि उसकी वायुसेना ने आतंकवादियों के 75 से भी ज्यादा ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। बयान के मुताबिक हमलों में आतंकवादियों , रॉकेट लांचरों, सैन्य परिसरो, हथियार भंडारण सुविधाओं और अन्य सैन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है।
इस बीच फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने बताया कि शुक्रवार सुबह गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 16 फिलिस्तीनी मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए।
इजरायली सुरक्षा बलों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि देश की सुरक्षा एजेंसी की खुफिया सहायता के साथ काम कर रहे उसके जमीनी बल समूचे इलाके में अपना अभियान जारी रखे हुए हैं।
