चार करोड़ के काम का महापौर, विधायक ने किया भूमिपूजन
इंदौर:नगर निगम ने आज नेहरू पार्क स्थित स्विमिंग पूल सुधार कार्य का भूमिपूजन किया गया. यह कार्य 4 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उक्त कार्य होने से स्विमिंग खिलाड़ियों को सशक्त बनने और युवाओं को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भूमिपूजन के बाद कहा कि नगर निगम शहर में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. स्विमिंग पूल के आधुनिकीकरण से न केवल खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि नई प्रतिभाओं को भी उभरने का मौका भी मिलेगा. कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया, महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे.
