धीमे ओवर गति के लिए ऋषभ पंत पर लगा 30 लाख रुपए का जुर्माना

लखनऊ 28 मई (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के लिये 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

ऋषभ पंत का आईपीएल के इस सत्र में यह तीसरा अपराध है। आईपीएल के नये नियमों के तहत पंत पर प्रतिबंध लगाने की बजाये उन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान मैच में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों में से प्रत्येक पर या तो 12 लाख रुपये या उनके मैच शुल्क का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया।

मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हुए मैच में धीमे ओवर रेट के लिए ऋषभ पंत पर यह जुर्माना लगाया गया है। इस मैच में ऋषभ पंत ने 61 गेंदों में (नाबाद 118) रन की पारी खेलते हुए तीन विकेट पर 227 रन तक पहुंचाया। आरसीबी ने जितेश शर्मा (नाबाद 85) और विराट कोहली (54) की शानदार पारियों की बदौलत यह लक्ष्य आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था।

 

 

Next Post

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शूटआउट में अर्जेंटीना को 2-0 से हराया

Wed May 28 , 2025
रोसारियो (अर्जेंटीना) 28 मई (वार्ता) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में नियमित समय में स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटाआउट में मेजबान अर्जेंटीना को 2-0 से हराया। आज यहां खेले गये मुकाबले में भारत के लिए कनिका […]

You May Like