
सलामतपुर। रेलवे द्वारा सलामतपुर सहित आसपास क्षेत्रों में बनाई गई सेफ्टी बाउंड्रीवाल से हादसों में कमी आई है. पहले जब बाउंड्रीवाल नही थी तो जानवर आसानी के साथ रेलवे लाइन तक पहुंच जाते थे. जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते थे.
रेलवे ने अपनी ज़मीन से अतिक्रमण हटाकर सेफ्टी बाउंड्रीवाल का निर्माण किया है. इसका निर्माण कार्य बहुत तेजी से चला. कस्बे में लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य ट्रेक के दोनों और इसलिए किया गया है कि ट्रेन, ट्रैक की सुरक्षा हो सके. ताकि कोई भी जानवर रेलवे लाइनों तक नहीं पहुंच सकें.
क्योंकि कई बार जानवर पटरियों तक पहुंचकर ट्रेन से टकरा जाते हैं. सेफ्टी बाउंड्रीवाल बनने से रेलवे विभाग ने राहत की सांस ली है. क्योंकि सेफ्टी बाउंड्रीवाल बनने से अब हादसों में कमी आई है.
ट्रेन, यात्री और ट्रैक की सुरक्षा के मद्देनजर भोपाल
रेल मंडल के अंतर्गत कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाकर बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य पूरा किया है. जिसमें भोपाल से हबीबगंज स्टेशन और निशातपुरा से भोपाल के बीच 8 किलोमीटर क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल बनाई जा रही है. भोपाल के आसपास के क्षेत्रों सलामतपुर में रेलवे ट्रेक के दोनों और लगभग डेढ़-डेढ़ किलोमीटर
इनका कहना है
जानकारी अनुसार रेलवे ट्रैक के दोनों और सेफ्टी वॉल बनाने का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित करना है. इसी के मद्देनजर सलामतपुर रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे की जगह पर ट्रेक के दोनों और डेढ़-डेढ़ किमी एरिया में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया है. इस निर्माण से राजीवनगर बस्ती का रास्ता बंद हो रहा था. अधिकारियों ने समस्या का समाधान कर दिया है.
संजीव यादव, भाजपा नेता सलामतपुर.
लंबी बाउंड्रीवाल बाउंड्रीवाल बनाई गई है. रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों की स्पीड अब 110 से बढ़कर 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक सेक्शनों में पहुंचती
विभाग ने पटरियों के दोनों ओर बनाई है सेफ्टी बाउंड्रीवाल
जा रही है. इसी को देखते हुए आम लोगों की सुरक्षा व कोई जानवर रेलवे ट्रैक तक ना पहुंचे इसलिए यह बाउंड्रीवाल बनाई गई है. भविष्य में राजीवनगर प्राथमिक शाला के सामने वाली रेलवे पुलिया को अंडरब्रिज के रूप में सलामतपुर के मुख्य मार्ग से जोड़ने व सलामतपुर स्टेशन के रेल्वे ओवरब्रिज की लंबाई बढ़ाकर सीधे खेल ग्राउंड तक बनाने के प्रस्ताव पर विचार एव पूर्ण प्रयास करने की बात भी कही जा रही है.
हबीबगंज में 6.1 किमी, हबीबगंज यार्ड 3.8, मिसरोद यार्ड 1.90, मंडीदीप यार्ड 3.91, ओबेदुल्लागंज यार्ड 2.60, निशातपुरा भोपाल 2.87 व सुखीसेवनिया यार्ड में 1.7 किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है.
