राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक आपस मे टकराए कई घंटे ट्रक में ही फंसा रहा‌ चालक

रीवा: रीवा जिले में 19 और 20 दिसंबर की मध्य रात्रि गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धारावीभा बाईपास में ट्रक नंबर UP 70 FT 6528 रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रही थी जैसे ही चालक गढ़ तेंदुआ बाईपास के पास पहुंचा एक टेलर गिट्टी लोड NL 01 AG 9408 शाम से खराब खड़े हुए ट्रक नंबर UP 70 AT 9767 को बचाने के लिए अपने साइड से हटकर दूसरी साइड में किया जिससे पीछे से आ रहा ट्रक लड़ गया और चालक उसमें फस गया.

चालक को ट्रक से निकालने के लिए 2:00 बजे रात्रि बचाव कार्य शुरू किया गया और सुबह 7:50 बजे तक में मुश्किल से निकाला जा सका इस बचाव कार्य में जैसे ही गढ़ थाना प्रभारी को सूचना मिली थाना प्रभारी अवनीश पांडेय सहायक उपनिरीक्षक हनुमानदीन वर्मा आरक्षक समर पटेल सुहेल खान के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य प्रारंभ किया किंतु घने कोहरे के कारण और वाहन दुर्घटनाग्रस्त ना हो जाए रीवा के तरफ से आने वाली रोड पूर्ण रूपेण बंद हो चुकी थी इसकी सूचना एमपीआरडीसी सोहागी बैरियल को सूचना दी.

गई किंतु एमपीआरडीसी के कर्मचारी रात 2:00 बजे के बाद पहुंचे किंतु उनके पास ट्रक में फंसे चालक को निकालने के लिए उपकरण का अभाव भी देखा गया जहां ऐसी स्थिति पर बाहर निकालने के लिए कटर या आधुनिक उपकरण उपलब्ध नहीं थे दुर्भाग्य की बात यह है कि इतनी बड़ी कंपनी के पास घरेलू गैस सिलेंडर से कटर मशीन चलाना पड़ा दूसरी तरफ शासन द्वारा एमपीआरडीसी के नियमानुसार 24 घंटे 8 -8 घंटे के बाद पेट्रोलिंग पार्टी चलती हैं किंतु 6 बजे शाम से खराब खड़े हुए ट्रक को हटाया नहीं जा सका जो दुर्घटना का प्रमुख कारण बना .

Next Post

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और बुशरा बीबी को तोशाखाना केस में 17-17 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया करोड़ों का जुर्माना, बढ़ीं मुश्किलें

Sat Dec 20 , 2025
नई दिल्ली/इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई संस्थापक इमरान खान तथा उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में 17-17 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की विशेष अदालत के न्यायाधीश शाहरुख अरजुमंद ने […]

You May Like

Play sound