बिल्डरों को बिजली कंपनी ने बेचे ट्रांसफार्मर,खंबे और तार

इंदौर :इंदौर लगातार बिजली कटौती हो रही है. भाजपा सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, लेकिन बारिश के दौरान मेंटेनेंस के नाम घंटों बिजली बंद हो रही है. जनता रात रात भर बिजली नही होने से परेशान हो रही है. मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली व्यवस्था के लिए मिले ट्रांसफार्मर, खंबे और तार निजी बिल्डरों को बेच दिए है. कुछ काम बताकर करोड़ों का भुगतान कर दिया है.

यह आरोप प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने लगाया है. उन्होंने बिजली कंपनी में भ्रष्टाचार का जल्द खुलासा करने की बात भी कही है.प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि इंदौर में बिजली कटौती से जनता परेशान है. रात-रात भर जनता को बिजली नहीं मिल रही है. जरा सी बारिश में बिजली बंद होने से मेंटेनेंस की पोल खुल रही है.

इस सबका कारण है कि बिजली कंपनी ने केंद्र सरकार से मिली 1500 करोड़ की राशि में भारी भ्रष्टाचार किया है. केंद्र सरकार ने इंडिग्रेटेड पॉवर डेवलपमेंट योजना में 1 हजार करोड़ और 500 सौ करोड़ अन्य योजनाओं में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को दिए है. कंपनी के द्वारा उक्त योजना में खरीदे ट्रांसफार्मर, खंबे और तार निजी बिल्डरों को बेच दिए है. कागजों में करोड़ों के काम होना दर्शाया है, लेकिन जमीन पर कई जगह काम नहीं हुआ है. ट्रांसफार्मर, खंबे और तार कई स्थानों पर नहीं लगे है.

Next Post

रेहटी पुलिस की दबिश,चार पर जुआ एक्ट में कार्रवाई

Sat Jun 14 , 2025
रेहटी। रेहटी पुलिस ने ग्राम धामंडा में जुए के अड्डे पर छापा मारकर 42,600 रूपये नगद व ताश के पत्ते जब्त किए। प्रधान आरक्षक दीपक सेन को मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश मम्मू के खेत पर टप्पर में जुआ चल रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों […]

You May Like