इंदौर: दीपावली की रात्रि में हर्षोल्लास के बीच कुछ युवकों की लापरवाही ने कॉलोनी में दहशत का माहौल बना दिया. मल्हारगंज थाना क्षेत्र की हुकूमचंद कॉलोनी में चार युवकों ने जानबूझकर जलते हुए पटाखे आसपास के मकानों की ओर फेंक दिए, जिससे वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना के दौरान कई मकानों की दीवारें झुलसने से बचीं और लोग समय रहते बाहर निकल आए.
थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि घटना दीपावली की रात 21 अक्टूबर को हुई थी, फैक्ट्री एरिया के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ युवक पटाखों के साथ शोर मचा रहे थे. कुछ देर बाद उन्होंने जलते पटाखे मकानों की ओर फेंकना शुरू कर दिए, जिससे स्थानीय लोगों में भय और क्षोभ का वातावरण बन गया. घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना मल्हारगंज पुलिस ने जांच कर चार युवकों क्रिस जैन, मनन जैन, विवेक राठौर और अभिषेक शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है.
