मुस्लिम समाज को साइबर ठगी से बचाव की पुलिस ने दी सीख 

सारनी। साइबर क्राइम से बचने के लिए सेफ क्लिक अभियान के तहत सारनी पुलिस ने जामा मस्जिद पंहुच कर मुस्लिम समाज के लोगो को जानकारी दी. टी आई जयपाल इवनाती ने बताया कि जनता को ठगी से बचने के लिए पुलिस मुख्यालय ने विशेष अभियान चलाया है.टीआई इवनाती ने कहा कि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन मे सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस विभाग शिविर लगाकर को जागरूक कर रही है.इस अभियान के तहत शुक्रवार को सारनी की जामा मस्जिद पंहुचकर मुस्लिम समाज के लोगो को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताये गये है.उन्होंने कहा कि सारनी मे करीबन आधा दर्जन लोग साइबर ठगी के शिकार हो चुके है.पुलिस कर्मी मोहित भाटी ने कहा कि साइबर क्राइम से बचाव के लिए किसी भी प्रकार के लिंक को क्लिक करने से बचने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने साइबर ठगी को रोकने के लिए 24 जून से 8 जुलाई तक विशेष सेल्फ क्लिक अभियान शुरू किया है. इस अभियान का मकसद साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक किया जाना है.टी आई श्री इवनाती ने कहा कि ऑनलाइन ठगी. फर्जी लिंक, ओटीपी फ्राड,क्यूआर स्केम एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी जालसाजी से बचाव के लिए बड़ा सुरक्षा कवच सेफ क्लिक अभियान है.

Next Post

आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप लोनाटो में अनंतजीत सिंह नरुका और राइजा ढिल्लों भारतीय टीम की करेंगे अगुवाई

Fri Jul 3 , 2026
रोम (इटली) 03 जुलाई (वार्ता) ओलंपियन अनंतजीत सिंह नरुका, राइजा ढिल्लों और मैराज अहमद खान, इटली के लोनाटो में 3 से 13 जुलाई तक होने वाले आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप 2026 लोनाटो में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। लोनाटो निशानेबाजी स्पर्धा इस साल के चार आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप तीसरी […]

You May Like