आगरा से ग्वालियर के बीच जमीन अधिग्रहण का काम आखिरी चरण में, बारिश बाद शुरू होगा निर्माण

ग्वालियर। ग्वालियर-आगरा के बीच 4613 करोड रुपये की लागत से तैयार होने वाले एक्सेस कंट्रोल सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए अब तीन राज्यों में भू-अर्जन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जीआर इंफ्रा कंपनी से अनुबंध होने के बाद 6 महीने का समय काम शुरू करने के लिए दिया गया था। इस बीच में कंपनी को जरूरी फाइनेंस और संसाधन जुटाने है जबकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को भू-अर्जन की प्रक्रिया को पूरा करने के साथ ही ताज ट्रेपेजियम जोन टीटीजेड में पेड काटने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेनी है। फिलहाल टीटीजेड के लिए प्रक्रिया की जा रही है और भू-अर्जन का काम लगभग पूरा होने को है।

इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुल 502.11 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जिसमें निजी भूमि के बदले में 220 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का वितरण किया जाना है। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरी गणना कर एनएचएआई से राशि ले ली है और उसमें से 14 करोड़ रुपये का मुआवजा बांट भी दिया गया है। मध्यप्रदेश में भी ग्वालियर में सात करोड़ रुपये का मुआवजा वितरण किया गया है। बाकी भूमि स्वामियों के खातों की जानकारी भी दो दिन के अंदर एनएचएआई के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद मुआवजा राशि भूमि स्वामियों को ट्रांसफर कर दी जाएगी। आगरा के 14, धौलपुर के 18 और मुरैना के 30 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होना है।

Next Post

रक्षाबंधन के 19 दिन पहले ट्रेनें फुल, ग्वालियर से अहमदाबाद, बरौनी जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में वेटिंग 50 तक

Mon Jul 21 , 2025
ग्वालियर। रक्षा बंधन पर भाई-बहनों से मिलने आने में काफी परेशानी का सामना पड़ रहा है। अभी इस त्योहार में लगभग 19 दिन हैं, लेकिन अधिकांश ट्रेनों में सीटें अभी से फुल हैं। दूसरे शहरों से आने वाले भाई अब कैसे बहन के पास पहुंचें उसकी प्लानिंग में लग गए। […]

You May Like