सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. ने हसनाबाद में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित बायो फ्लॉक पॉन्ड एवं नवनिर्मित फिश फीड मील का निरीक्षण किया.
उन्होंने बायो फ्लॉक तकनीक के माध्यम से किए जा रहे मत्स्य उत्पादन, फीड निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों तथा विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा बायो फ्लॉक तकनीक आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति है, जिससे कम जल में अधिक उत्पादन संभव है. यह तकनीक मत्स्य कृषकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है. उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मत्स्य कृषकों को उत्तम गुणवत्ता का फिश फीड उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाए. कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण फीड उपलब्ध होने से मछलियों की वृद्धि बेहतर होगी, उत्पादन लागत कम होगी और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों को बायो फ्लॉक तकनीक के प्रति जागरूक किया जाए तथा प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाए.
