
दमोह। पन्ना जिले के बनौली सिमरिया गांव की 17 वर्षीय बालिका को सिर में गंभीर चोट के साथ दमोह जिला अस्पताल लाया गया है. जांच के दौरान डॉक्टरों ने बालिका के सिर से बंदूक का यूज हुआ कारतूस बरामद किया है. बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सपना रैकवार, उम्र 17 वर्ष, पिता स्वर्गीय फग्गू रैकवार, निवासी बनौली सिमरिया जिला पन्ना, अपने घर की छत पर सो रही थी। परिजनों ने बताया कि सोते समय वह अचानक उठी और सिर में चोट जैसा महसूस होने पर बताया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.जिला अस्पताल में डॉक्टर अभिजीत ने जांच के दौरान बालिका के सिर से एक यूज हुआ कारतूस बरामद किया. फिलहाल डॉक्टरों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है.
बताया गया कि सपना के माता-पिता नहीं हैं.वह परिजनों के साथ रहती है. घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है.मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह पुलिस और पन्ना पुलिस संयुक्त रूप से जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी है.
