
कटनी। जबलपुर रेंज के डी आई जी अतुल सिंह ने पत्रकारों से बीते दिन हुए घटनाक्रम की जानकारी ली तथा आश्वस्त किया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, जिसकी जांच की जा रही है तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएसपी ख्याति मिश्रा के परिजनों के साथ पुलिस के डीएसपी द्वारा अभद्रता तथा वायरल आडियो की भी डीआजी श्री सिंह ने जांच कराने की बात कही। उन्होनें कहा कि पारिवारिक विवाद के मामले में कई बार पुलिस को कार्रवाई में विलंब होता है। उन्होनें यह भी कहा कि कव्हरेज करने गए पत्रकारों के साथ अभद्रता को भी गम्भीरता से लिया गया है। इस पर भी दोषी पुलिस अधिकारी के विरुद्ध जांच की जा रही है। मीडिया कर्मियों के भी कथन लिए जाएंगे। बता दें कि गत दिवस सीएसपी ख्याति मिश्रा के परिवार के साथ पुलिस के द्वारा कथित तौर पर मारपीट तथा विवाद हो गया था, जिसका कव्हरेज कर रहे पत्रकारों के साथ भी पुलिस के द्वारा अभद्रता की गई थी जिसको लेकर पत्रकारों में आक्रोश है।
