आष्टा।आगामी अनंत चतुर्दशी पर श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने सकल समाज के वरिष्ठजनों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पार्वती नदी तट पर नवनिर्मित विसर्जन कुंड का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान श्री मेवाड़ा ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद नगरपालिका के तकनीकी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में शीघ्र पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न हो. इस दौरान हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, पूर्व पार्षद रवि शर्मा, शीतला माता मंदिर समिति अध्यक्ष दिनेश सोनी, सत्यनारायण कामरिया, राहुल वाल्मिकी, जितेन्द्र बुदासा आदि मौजूद थे.
