मेरे सपनों का भारत विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल, में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटेरियन कमर अहमद सिद्दीकी, अध्यक्ष रोटरी क्लब तथा विशिष्ट अतिथि रोटेरियन रघुनंदन निगोडिया, सचिव रोटरी क्लब थे. संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन ने कहा कि रोटरी क्लब का ध्येय वाक्य स्वयं से पहले सेवा है और विद्यार्थियों को भी सेवा भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं की प्रदर्शनी लगाई गई. प्राचार्य डॉ. बीना जे. कुरियन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. समारोह में शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे.

 

Next Post

भुगतान अटका तो कचरा गाडिय़ों को रोका

Wed Sep 23 , 2026
सीहोर। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरा निपटान का काम एक बार फिर विवादों में आ गया है। सोमवार रात करीब 9 बजे जेबीआर कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने का हवाला देते हुए गीला कचरा लेकर पहुंची दो गाडिय़ों को गेट पर रोक दिया. कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें […]

You May Like