जबलपुर:साहब…पूरा किराया देने के बाद भी किरायानामा के खिलाफ जाकर अतिरिक्त किराया मांगा जा रहा है और न देने पर उसके साथ मारपीट की गई दुकान में रखे ढाई लाख नगद, जेवर, मोबाइल मकान मालिक ने अपने परिवार के साथ छीन लिया है। ये शिकायत पीडि़ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की है।शिकायतकर्ता श्रीमती शिखा शर्मा पति के. के. शर्मा निवासी अंबर विहार-7 गुरूनानक आईस फैक्ट्री के सामने ने बताया कि श्रीमति कंचन पटेल की 285 वर्गफुट दुकान लिंक रोड यादव कालोनी चौकी के नीचे कछपुरा ओवर ब्रिज रोड में स्थित है उसे किराया पर लिया है। दुकान का किराया दुकान मालिक को समय समय पर दे रहे है।
अक्टूबर-नवम्बर माह का जब किराया रवि पटेल को दिया तो वे 18000 की जगह 25000 रूपए मांगने लगा जो कि किरायानामा के विरूद्ध है। किराया की अवैध वसूली को लेकर जब रवि पटेल से बात करने की कोशिश की गई तो उसने विवाद किया। इसके बाद रवि ने मां कंचन व परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मारपीट की। जिससे उसे चोटें आ गई। दुकान का सामान सोने की चैन, बाली, मोबाइल, काउंटर में रखे ढाई लाख रूपए छीन लिए। जिसका वीडियो भी उसके पास है। थाने में शिकायत की परंतु पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
