इंडिया गठबंधन की महारैली की तारीख पर भाजपा ने सवाल उठाया 

नई दिल्ली,भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की प्रस्तावित महा रैली की तारीख चुनने पर दिल्ली के व्यापारिक संगठनों की चिंताओं को भी प्रमुखता से उठाया है.

उन्होंने दिल्ली के शीर्ष व्यापारिक संगठन चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि व्यापारियों ने त्योहारी सीजन दीपावली और भैया दूज के कारण इस विशाल रैली को 10 नवंबर के बाद आयोजित करने की अपील की थी ताकि दिल्ली के बाजारों का व्यापार प्रभावित न हो. इसके साथ ही रविशंकर प्रसाद ने महा रैली की तारीख पर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे सीधे तौर पर 1984 के सिख विरोधी दंगों से जोड़ने का प्रयास किया.

रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान विपक्षी इंडिया गठबंधन के भीतर कथित आंतरिक घमासान की बात करते हुए कहा कि 22 अक्टूबर को इस रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए विपक्ष की एक ऑनलाइन बैठक बुलाई गई थी, लेकिन गठबंधन के अधिकांश सहयोगी दलों ने 1 नवंबर की तारीख पर गंभीर असहमति जताई और रैली को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया, जिसके कारण कई दलों के शामिल न होने से वह बैठक ही स्थगित करनी पड़ गई. इसके साथ ही रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि 1 नवंबर 1984 वह काला दिन था जब दिल्ली में सिखों के नरसंहार का सबसे हिंसक दौर शुरू हुआ था और ऐसे संवेदनशील दिन पर दिल्ली में रैली का जश्न मनाना कहां तक उचित है.

Next Post

पहले भी पकड़ा गया रेत का अवैध भंडारण, फिर उसी जगह जमावड़ा! खनिज विभाग की कार्रवाई से मचा हडक़ंप

Sat Oct 24 , 2026
नीमच. नगरपालिका की जमीन पर अवैध रेत भंडारण का मामला एक बार फिर सामने आया है। उमापति महादेव मंदिर के पीछे और पाटीदार छात्रावास के पास खनिज विभाग ने कार्रवाई कर रेत जब्त की। खास बात यह है कि इन स्थानों पर पूर्व में भी अवैध भंडारण पाया जा चुका […]

You May Like