
विजयपुर। गांधी जयंती के अवसर पर विजयपुर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा संकल्प के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक स्थित गांधी पार्क में साफ-सफाई कर तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित परशुराम मंदिर परिसर में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया और परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया।
स्वच्छता अभियान के बाद भाजपा कार्यकर्ता नगर परिषद विजयपुर कार्यालय पहुंचे, जहां नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को साफा भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगें भी रखीं। कर्मचारियों की मांग पर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने दीपावली के अवसर पर सफाई कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने की घोषणा की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, जिला महामंत्री अरविंद सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष परीक्षित धाकड़, तुसन पाल बरैया, मंडल अध्यक्ष शिवम मुदगल, अखिलेश शर्मा, कैलाश सूरौठिया, दिनेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश कुशवाह सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
