घुनवारा विद्युत सबस्टेशन में घुसकर कर्मचारी से मारपीट

मैहर : जिले के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनवारा विद्युत सबस्टेशन में देर रात दबंगों ने उपकेंद्र में घुसकर ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की. घटना की वजह बिजली आपूर्ति बाधित होना बताई जा रही है. पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर घुनवारा सरपंच पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात उस समय हुई जब सबस्टेशन में ऑपरेटर शारदा सोनी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान इलाके की बिजली बंद होने से आक्रोशित घुनवारा सरपंच पति ओम साहू अपने तीन अन्य साथियों के साथ जबरन सबस्टेशन परिसर में जा घुसे. बिजली कटौती को लेकर उनका ऑपरेटर से विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया.दबंगों ने ऑपरेटर शारदा सोनी की बेहमी से पिटाई कर दी और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की.
घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी ने अमदरा थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई और पुलिस को शिकायती आवेदन दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अमदरा पुलिस ने आरोपी सरपंच पति ओम साहू और उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध BNS की धारा 226(b), 332(c), 221, 121(1), 132, 324(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया है. वही इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

Next Post

एलएंडटी को ओएनजीसी से मिले बड़े ऑर्डर

Fri Aug 7 , 2026
मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) निर्माण एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र की कपनी एलएंडटी की इकाई एलएंडटी एनर्जी हाइड्रोकार्बन ऑफशोर को तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) से देश के पश्चिमी तट पर पाइपलाइन बदलने की परियोजना और तेल के कुएं के लिए प्लेटफॉर्म बनाने की परियोजना के लिए एक साथ कई ऑर्डर […]

You May Like