श्यामपुर। दोराहा आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषणयुक्त एवं संतुलित आहार लेने के संबंध में जानकारी दी गई. प्रदर्शनी के दौरान महिलाओं को हरी सब्जियां, मौसमी फल एवं सहजन सहित अन्य पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में संतोष तिवारी, बिंदा प्रजापति, ममता जोशी, लता त्यागी, प्रीति कुशवाहा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं.
