भजनलाल के नेतृत्व में अग्रणी राजस्थान की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा राजस्थानः बैरवा

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में शाहपुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लालाराम बैरवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं और राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

श्री बैरवा 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को प्रश्नकाल के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में एक भी पेपर लीक नहीं होने से युवाओं का भरोसा व्यवस्था पर बढ़ा है। राज्य सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया है। किसानों को उनकी फसल का पूरा भुगतान समय पर मिल रहा है तथा प्राकृतिक आपदा या खराबे की स्थिति में पूर्ण मुआवजा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शाहपुरा को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं। पिछले दो वर्षों में शाहपुरा को जिला अस्पताल की सुविधा मिली है। खेल अकादमी का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन सशक्त हुआ है। साथ ही, ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 

 

Next Post

स्मैक की तस्करी करने के तीन दोषियों को दस-दस वर्ष का कठोर कारावास, एक को सात साल की सजा

Fri Jan 30 , 2026
भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में करौली के मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम मामलों के विशेष न्यायालय ने स्मैक तस्करी के चार आरोपियों को गुरुवार को दोषी ठहराते हुए तीन दोषियों को 10-10 वर्ष और एक दोषी को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनायी। विशिष्ट न्यायाधीश माधवी दिनकर […]

You May Like

मनोरंजन