इंदौर में नौकरी का झांसा देकर 313 छात्रों की मार्कशीट रखने का मामला, पुलिस ने किया खुलासा

इंदौर। नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रों की मूल मार्कशीट अपने पास रखने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। विजयनगर थाना पुलिस ने एक कंसलटेंसी कार्यालय से 313 छात्रों की 10वीं और 12वीं की मूल अंकसूचियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर छात्रों से मूल दस्तावेज जमा कराता था। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई, जिसके दौरान बड़ी संख्या में छात्रों की मूल मार्कशीट बरामद हुईं। पुलिस अब संबंधित विद्यार्थियों से संपर्क कर उनके दस्तावेज वापस करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रक्रिया से कितने छात्र प्रभावित हुए और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Next Post

सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बंदी गृह की दीवार ढही, दो की मौत

Mon Jul 20 , 2026
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान बंदी गृह की जर्जर दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका […]

You May Like