सीधी। जिले के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान बंदी गृह की जर्जर दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक आशंका के चलते मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की संभावना को देखते हुए भी तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Post
सरकारी डॉक्टर ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर करोड़ों की मांग का दावा
Mon Jul 20 , 2026
भोपाल। अरेरा कॉलोनी रहवासी एक सरकारी डाक्टर को झूठे बालात्कार के मामले में फंसाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला ने पहले डाक्टर से मदद के नाम पर लाखों रुपए उधारी के तौर पर मांगे. डाक्टर ने अपने रुपए लेने के लिए जब महिला को बोला […]

You May Like
-
6 months ago
जल गंगा संवर्धन अभियान, एक सार्थक योजना
-
2 years ago
सांसद के फॉलो वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत
-
1 year ago
मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका दहन