सीएम के खिलाफ दिया विवादित बयान, ओबीसी महासभा ने उठाई एफआईआर दर्ज कराने की मांग

ग्वालियर:ओबीसी महासभा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पिछड़ा वर्ग और आरक्षण के खिलाफ अभद्र भाषा मे टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए आनंद स्वरुप नामक व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईंआर दर्ज करने की मांग की है. ओबीसी महासभा के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा ग्वालियर जिलाधीश और एसपी कार्यालय पहुंचकर ग्वालियर के आनंद स्वरूप के खिलाफ केस दर्ज करने ज्ञापन दिया गया.

ओबीसी प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी एडवोकेट धर्मेन्द्र कुशवाह और विश्वजीत रतोंनिया ने किया. उनके द्वारा सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार देखने में आ रहा कि आनंद स्वरूप नामक व्यक्ति जिसका ग्वालियर और मध्य प्रदेश से कोई लेना देना नहीं है, वो आरक्षण के खिलाफ बाबा साहब के खिलाफ बोलने का काम कर रहा है और अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अब अभद्र भाषा में बोलने का काम कर रहे है.

पिछड़ों पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है. आनंद स्वरूप हमेशा से सोशल मीडिया पर सामाजिक न्याय के खिलाफ बोलने का काम करते हैं और सामाजिक न्याय और संविधान के खिलाफ बोलने वाला व्यक्ति है.ओबीसी प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि आनंद स्वरुप के द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को हाल ही में देशद्रोही, धर्म द्रोही, सवर्ण द्रोही तक कहने का काम किया गया है जो कि सीधे अपराध की श्रेणी मे आता है. इनके खिलाफ एफआईंआर कर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

Next Post

रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के आगे खड़ी हो गई बुजुर्ग महिला, जीआरपी ने बचाई जान

Sat Oct 4 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर एक 65 साल की महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह बुजुर्ग महिला रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इस ट्रेन से महिला का मात्र 10 सेकंड की दूरी का फासला था, लेकिन इस दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक और रेलवे कर्मचारी […]

You May Like