शाम होते ही सड़क बन जाती है गौवंश का अड्डा

सिंगरौली : जिला मुख्यालय बैढ़न के जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न के एनसीएल बिलौंजी ग्राउंड मुख्य मार्ग की तस्वीर ननि की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। सड़क पर गाय, बैल और बछड़ों के झुंड का कब्जा है।हालात यह हैं कि इस मार्ग से मोटरसाइकिल और स्कूटर निकालना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। वाहन चालकों को मवेशियों के बीच से जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा आज बुधवार की सुबह 9:30 बजे तक दिखा है। शाम ढलते ही एनसीएल बाउंड्री मार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा और बढ़ जाता है।

सड़क के बड़े हिस्से पर झुंड बैठा रहता है। अचानक सामने आ जाने वाले मवेशियों के कारण बाइक सवारों को ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। कई बार वाहन मवेशियों से टकरा जाते हैं, जिससे चालक घायल होते हैं और मवेशी भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। सबसे गंभीर सवाल ननि की कार्यप्रणाली पर है। शहर में आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला पहुंचाने और उनकी सुरक्षा के दावे किए जाते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौशाला व्यवस्था महज दिखावे तक सीमित है। लोगों ने ननि से तत्काल अभियान चलाकर सड़क से मवेशियों को हटाने और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Next Post

माड़ा में खाद्य विभाग की छापेमारी, बघेल ढाबा व नन्दू स्वीट भंडार में लिए सैंपल

Thu Aug 20 , 2026
सिंगरौली : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर आज बुधवार को माड़ा क्षेत्र में प्रशासन एवं खाद्य औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। तहसीलदार अमित मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने माड़ा स्थित बघेल ढाबा तथा रजमिलान स्थित नन्दू स्वीट भंडार में […]

You May Like