जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत अंजनीधाम मंदिर के पास बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक ठाकुर सिंह राजपूत 36 वर्ष निवासी कूडऩ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जिलेटिन फैक्ट्री में काम करता है। वह अमित पटेल के साथ अमित की स्कूटी से एवं उसका छोटा भाई राजा राजपूत अपनी मोटर साईकिल से घर वापस आ रहे थे।
जैसे ही अंजनी धाम मंदिर के पास पहुुंचे तभी भेडाघाट तरफ से एक मोटर साईकिल में सवार तीन लडक़े अमित पटेल की स्कूटी के सामने आये और बोले कैसी गाडी चला रहा है, अमित ने विरोध किया, इसी बात पर से मोटर साईकिल से दो लडक़े उतरकर आये और जान से मारने की नियत से एक लडक़े ने अमित पटेल एवं दूसरे लडक़े ने चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी। इसके बाद सभी भाग गए।
