इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में अज्ञात स्कूटर सवार ने एक महिला से करीब 1 लाख मूल्य का मंगलसूत्र छीन लिया. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
सत्यसाई बाग कालोनी निवासी संध्या उम्र 38 साल ने पुलिस को बताया कि आईडीयल इंटरनेशनल स्कूल के पास वह घर लौट रही थी, तभी स्कूटर सवार आरोपी अचानक उसके पास आया और गले से सोने का पुराना मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया. महिला को इस दौरान हल्की चोटें भी आई हैं. थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर का कहना है कि पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Next Post
साइबर ठग सक्रिय: एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर 4.22 लाख उड़ाए, क्रेडिट कार्ड से भी ठगी
Mon Mar 16 , 2026
इंदौर:शहर में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में बदमाशों ने लोगों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चपत लगा दी. दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मल्हारगंज थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि क्षेत्र के लक्ष्मीपुरी कॉलोनी में रहने […]

You May Like
-
1 year ago
चंडालभाटा में मिली मंडला के युवक की लाश