बल्लू-अक्कू दो तलवार के साथ पकड़ाए

जबलपुर: केंट पुलिस ने जैसवाल पैट्रोल पंप के सामने स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास दबिश देकर बल्लू उर्फ बलराम धानुक 32 वर्ष निवासी हेलटगंज सदर को पकड़ा जिसके कब्जे से तलवार जब्त की गई।

पकड़े गए आरोपी पर अवैध वसूली, मारपीट, आम्र्स एक्ट, जुआ, सट्टा एक्ट के पूर्व से 13 अपराध दर्ज हैं। इसी प्रकार चिकनी रोड़ में घेराबंदी कर अक्कू उर्फ आकाश पिता विष्णु मलिक 37 वर्ष निवासी गली नम्बर 19 ताड़ी खाना दुर्गा मंदिर के पीछे सदर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से भी तलवार जब्त की गई है।

Next Post

राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच रक्षाबंधन का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया गया

Sun Aug 10 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के बावजूद शहरवासियों ने आज रक्षाबंधन के त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया। राजधानी के अधिकांश इलाकों में बारिश से सड़कें जलमग्न रहने के कारण लोगों ने दिल्ली मेट्रो का विकल्प चुना। भारतीय […]

You May Like