तेलंगाना में कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोगों की मौत

महबूबनगर, 11 मई (वार्ता) तेलंगाना में महबूबनगर बाईपास रोड पर पलकौंडा चौरास्ता में सोमवार सुबह एक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल की कार से टक्कर हो गई, जिसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग – याकूब (25) और हैदराबाद निवासी एक अन्य व्यक्ति – की मौके पर ही मौत हो गई। महबूबनगर के न्यू प्रेम नगर निवासी कार में सवार तीन लोग ( गौसिया (30), उजेशा (8) और अमीर (18 महीने) भी इस दुर्घटना में मारे गए।

घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री

Mon May 11 , 2026
दिशा पटानी जल्द ही होलीगार्ड्स सागा: द पोर्टल ऑफ फोर्सेज से हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद अब दिशा ग्लोबल इंडस्ट्री में नया कदम रखने जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अब इंटरनेशनल स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। […]

You May Like