महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों को जरूरत पड़ने पर डीएफसी ट्रैक से निकालने की योजना

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) भारतीय रेलवे ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए विशेष गाड़ियों के सुचारु संचालन के लिए समर्पित मालवहन गलियारे (डीएफसी) का भी अधिकतम इस्तेमाल करने की योजना बनायी है।

सूत्रों के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे में दादरी से मुगलसराय के बीच मुख्य ट्रंक लाइन पर एक भी मालगाड़ी नहीं चलेगी। डीएफसी पर शत प्रतिशत मालगाड़ियां चलायीं जाएंगी।

सूत्रों ने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो महाकुंभ के लिए चलायी जाने वाली विशेष गाड़ियों को डीएफसी की लाइन से निकाला जाएगा। ताकि भीड़ के कारण गाड़ियों का परिचालन बाधित ना हों। गाड़ियां समय से निकल सकें।

भारतीय रेलवे ने साेमवार से विशेष गाड़ियों के करीब 13 हजार फेरे लगाने की व्यवस्था की है। प्रयागराज से सभी दिशाओं के लिए अलग अलग स्टेशनों को तय किया गया है। डीएफसी के कारण दिल्ली कानपुर, मुगलसराय मार्ग की गाड़ियों को जल्द मार्ग मिल सकेगा।

Next Post

चीन सीमा पर स्थिति स्थिर लेकिन संवेदनशील, सैनिकों की तैनाती में कमी नहीं: जनरल द्विवेदी

Mon Jan 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति स्थिर लेकिन संवेदनशील बनी हुई है और वहां तैनात सैनिकों की संख्या में अभी कमी नहीं की जायेगी। सेना प्रमुख ने सेना दिवस से पहले […]

You May Like